यूपी

बेबसों की मदद की ओर पंजाबी महासभा का एक और कदम, जानिये कौन-कौन सी योजनाओं का किया ऐलान

नीरज सिसौदिया, बरेली

पंजाबी महासभा द्वारा 74 वां विधवा पेंशन योजना एवं अन्नपूर्णा योजना का आयोजन श्री बांके बिहारी मंदिर में सफलतापूर्वक किया गया। लगभग ₹70000 का आज वितरण किया गया। पंजाबी महासभा पिछले कई वर्षों से यह योजना कर रही है आज इस योजना में अध्यक्ष संजय आनंद ने आगामी योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने 16 लाख रुपए का स्वर्ग धाम वाहन और ₹500000 का ब्लड टेस्ट की मशीन जो श्री बांके बिहारी चिकित्सालय में लगाई जाएगी की घोषणा की और शीघ्र समाज को समर्पित की जाएगी। पंजाबी महासभा समय-समय पर समाज के हित में कार्य करती रहती है और सदैव करती रहेगी। लंगर योजना स्वर्ग धाम वाहन योजना सब सैया गरीब लड़कियों की शादी समय-समय पर पंजाबी महासभा के सहयोगी द्वारा सहयोग करके की जाती रही है। हम सदैव समाज की सेवा करते रहें इसी संकल्प के साथ सभी लोगों ने भाग लिया। भाग लेने वालों में संरक्षक गुलशन आनंद, देवराज चंडोक, स्थानीय पार्षद एवं बरेली विकास प्राधिकरण के सदस्य सतीश चंद्र सक्सेना कातिब उर्फ मम्मा, कमल अरोरा संजीव गुलाटी, एमएल दुआ आदि लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *