यूपी

यहां के मंत्री जी ने सिर्फ अपना ही विकास किया : नसीम अहमद

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

सपा नेता व संभावित प्रत्याशी डॉ नसीम अहमद ने आज बहेड़ी के ग्राम खड़ा रामनगर में जनसंपर्क व सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस गांव में आज भी मुख्य मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त पड़े हैं,यहाँ युवा पढ़े लिखे हैं लेकिन नौकरी नहीं मिल रही है इस से पता लगता है कि यहाँ के मंत्री जी ने अपना ही विकास किया है इसका जवाब बहेड़ी क्षेत्र की जनता इन्हें 2022 में देगी और माननीय अखिलेश यादव जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी।इस दौरान सपा नेता नसीम अहमद ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के एक रथ के मुकाबले भाजपा के छह रथ नाकाम साबित हो रहे हैं। समाजवादी विजय रथ के पहिए जहां-जहां घूम रहे हैं, जनसमर्थन की आंधी उठ रही है। हर तरफ उमड़ता जनसैलाब संकेत दे रहा है कि अब भाजपा के दिन बीत गए हैं। समाजवादी विजय रथ अबाधगति से बढ़ता हुआ प्रचंड बहुमत के रास्ते को प्रशस्त करने में सफल होगा।
नसीम अहमद ने खड़ा रामनगर के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सन् 2022 में लोकतंत्र को बचाने का अंतिम चुनाव है। भाजपा अपनी नाकामियों को लेकर बुरी तरह बौखला गई है। विधानसभा चुनावों में अपनी हार सुनिश्चित देखकर भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या पर उतारू हो गई हैं।
नसीम ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ जब राजनीति में विश्वास का संकट पैदा हुआ है। सत्ताशीर्ष की भाषा अभद्र, मर्यादाविहीन और निंदापरक होती जा रही है। भाजपा का कोई विजन न होने से प्रदेश का विकास अवरुद्ध है। किसान तबाह है, नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उद्योग और कामधंधे बंद है। भाजपा राज में प्रदेश की जनता कराह रही है। चारों ओर समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है। जनता ने मन बना लिया है कि वह इस बार भाजपा को ऐतिहासिक पराजय से परिचय होगा।


भाजपा ने जितने वादे किए या अपने संकल्प पत्र में लिखे थे, उनमें एक भी पूरा नहीं किया। कालाधन वापस लाने और हर एक के खाते में 15-15 लाख रुपये जमा होने के वादों का तो अब जिक्र भी नहीं होता है। भाजपा ने वास्तव में कालाधन के समानांतर अर्थव्यवस्था कायम कर रखी है। जब तक भाजपा रहेगी तब तक कालाधन का धंधा बंद नहीं होगा।


भाजपा के पास अपना काम बताने लायक कुछ भी नहीं है। भाजपा विरोधियों को प्रताड़ित करने और झूठ-फरेब की राजनीति करती है। चूंकि अब भाजपा अपनी निश्चित हार से डरी-सहमी है इसलिए वह षड्यंत्र करने में लगी है। जनता इससे भलीभांति अवगत है और वह किसी भी हालत में अब भाजपा को जीतने नहीं देगी। जनता समाजवादी पार्टी की जीत में ही अपनी जीत मान रही है। इस मौके पर सपा नेता नसीम अहमद के साथ मुख्य रूप से अब्दुल अख्तर, शान मोहम्मद, इमरान, मोहम्मद अहमद,नाज़िम, लईक अहमद,मोहम्मद सादिक़, ज़ाहिद हुसैन, मोहम्मद यूसुफ, वली मोहम्मद, शफी अहमद,ताहिर,मोहम्मद फरयाद, जमील अहमद,कुंदन आदि लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *