यूपी

बेईमानों से ईमानदारी की उम्मीद करना बेमानी : शमीम खां सुल्तानी

नीरज सिसौदिया, बरेली 

बंगाल चुनाव के नतीजे लोगों को डरा कर, धमकाकर जबरदस्ती छीने गये हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में हमारे मजबूत कार्यकर्ता के सामने इनकी दाल गलने वाली नहीं है यह सारी बाते अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहीं, आज पार्टी कार्यालय पर बुलाई मासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने शिरकत की,बैठक में बंगाल चुनाव के नतीजों पर मंथन करते हुए 2027 में होनें वाले उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बहुत पैनी रणनीति बनाने हेतु विचार – विमर्श हुआ।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी ने कहा बंगाल और उत्तर प्रदेश के स्थिति में बहुत अंतर है वहाँ लगातार 15 वर्षों से सत्ता में बनें दल के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी के साथ भाजपा द्वारा केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा विशेष वर्ग के मतदाताओं को डराना, 27 लाख मतदाताओं को एस. आई. आर के जरिये अवैध घोषित करना रहा, उन्होंने कहा भाजपा जैसे दल से ईमानदारी की उम्मीद करना बेमानी है, हमें अब और सतर्क होकर अपने – अपने बूथों की रक्षा करना होगी।

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा हमारे पास एक – एक विधानसभा में पदाधिकारी – पदाधिकारी 1600 से अधिक हैं, अगर सभी ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करें और 24 घंटों में से मात्र 4 घंटे भी पार्टी के लिए काम करें तो हमें कोई नहीं हरा पायेगा। उन्होंने कहा महानगर की दोनों विधानसभाओं में नगर निगम के पार्षद गणो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है हमें अपने वार्ड अध्यक्षों को एक्टिव करना होगा, बूथ पर लगी टीम को एक्टिव करना होगा तब हम 2027 के लक्ष्य को भेद पाएंगे।

इसी कड़ी में प्रदेश कार्य समिति सदस्य इंजिनियर अनीस अहमद ने कहा एस. आई. आर में हम लोग अपना वोट बचाने में कामयाब हो गए हैं अब हमारा लक्ष्य नए वोट बनवाना होना चाहिए, हमारा मुकाबला भाजपा से है जिसका न तो लोकतंत्र में विश्वास है न संविधान में।


शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा हम लोग काम करने वाले लोग हैं, हम लोग जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहें हैं जनता उत्तर प्रदेश में फर्जी नेताओं को चक्कर में नहीं आने वाली।
वहीं डॉक्टर अनीस बेग ने कहा हम इस बार सत्ता में आएंगे और जनता की सरकार बनाएंगे, हम लोग कैम्प लगवा – लगवा कर नए वोट बनवा रहें हैं जो हमारी जीत का आधार बनेगा।
बैठक का संचालन करते हुए महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने जिला वाले महानगर अध्यक्ष से वार्डो में प्रभारी नियुक्त कर, वार्ड और बूथ कमेटी को धार देनें के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित करने के लिए आग्रह किया।


इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, राजेश मौर्या, अनुज गंगवार तथा जिले के निवर्तमान कोषाध्यक्ष अशोक यादव, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, महानगर कोषाध्यक्ष अनिल जौहरी, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर व महासचिव रणवीर जाटव, महिला सभा प्रदेश महासचिव भारती चौहान, महानगर सचिव मो. वसीम, नाजिम कुरैशी, मोहित सक्सेना, सय्यद ज़मील अहमद, हैप्पी यादव, परवेज यार खान, अनुज आनंद एड., राशिद गाज़ी, दीपक वाल्मीकि, अनिल शर्मा, रेहान अंसारी, छेदा लाल लोधी, डॉ. चाँद, अनुज मौर्या, महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरताज़ ग़ज़ल अंसारी, महासचिव एड. हुरिया रहमान, सीमा श्रीवास्तव, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष सुनील सागर, बाबा साहब वाहिनी महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, कैंट विधानसभा महासचिव इश्तियाक सकलेनी, महेन्द्र बिक्रम, जावेद गद्दी, कुलदीप राणा, सम्राट अनुज गंगा सिँह यादव, जोगेंद्र पटेल, अशोक समाजवादी, सतेंद्र यादव, वरुण गिहार आदि प्रमुख पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *