यूपी

श्री अगस्त्य मुनि आश्रम का 179वां वार्षिकोत्सव 31 अगस्त से, 5 सितम्बर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

नाथ नगरी स्थित श्री अगस्त्य मुनि आश्रम सभा का 179वां वार्षिकोत्सव इस बार 31 अगस्त से 6 सितम्बर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी को लेकर शनिवार को छोटी बमनपुरी स्थित आश्रम सभा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्षिकोत्सव को भव्य बनाने हेतु कार्यक्रम तय किए गए।

सभा के अध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा ने जानकारी दी कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। कार्यक्रमों की श्रृंखला 31 अगस्त, रविवार को श्री अगस्त्य मुनि महाराज पूजन के साथ प्रातः 10 बजे से शुरू होगी।

इसके बाद क्रमवार आयोजन इस प्रकार रहेंगे –

  • 01 सितम्बर (सोमवार): शाम 7 बजे से भजन संध्या।

  • 02 सितम्बर (मंगलवार): शाम 7 बजे से श्री सुंदरकांड पाठ।

  • 03 सितम्बर (बुधवार): शाम 7 बजे से प्रभु संकीर्तन।

  • 04 सितम्बर (गुरुवार): शाम 7 बजे से प्रदोष पूजन।

  • 05 सितम्बर (शुक्रवार): दोपहर 2 बजे से श्री अगस्त्य मुनि महाराज की शोभा यात्रा निकलेगी।

  • 06 सितम्बर (शनिवार): शाम 7 बजे से समापन समारोह होगा।

बैठक में कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया। सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नवीन शर्मा को चुना गया। उपाध्यक्षों में विनोद पंडित, सर्वेश रस्तोगी सप्पू, सुनील मिश्रा (मिश्रानी सुर्मा), देश दीपक शास्त्री, सतदीप सिंह बग्गा विक्की, नीरज गुप्ता और मोहित पाठक को जिम्मेदारी दी गई।

कोषाध्यक्ष पद पर सुनील पाठक (सोनू) और सचिव पद पर अनमोल रस्तोगी, दिव्यांश पाठक, ऋषभ रस्तोगी, शेखर रस्तोगी, देव आनंद शर्मा और विक्रम रस्तोगी को मनोनीत किया गया। वहीं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी गौरव सक्सेना को सौंपी गई। एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कमेटी के गठन की घोषणा भी की गई।

बैठक में महामंत्री गौरव रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष इंद्र देव त्रिवेदी, विनोद रस्तोगी, राजेश रस्तोगी, पंकज मिश्रा एडवोकेट, पूर्व महामंत्री विवेक शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष विजय शंकर पांडे, मृदुल कुमार, मेधाव्रत शास्त्री, विनोद भूषण उपाध्याय, राजीव खुराना, आशीष मिश्रा आशू, धीरज दीक्षित, पंकज सक्सेना, राजीव सक्सेना, पं. वासुदेव शास्त्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पंडित दीपक शर्मा, अध्यक्ष श्री अगस्त्य मुनि आश्रम सभा एवं महानगर महासचिव सपा, बरेली ने कहा कि इस बार का वार्षिकोत्सव अधिक भव्य और ऐतिहासिक होगा, जिसमें शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *