यूपी

हर्षोल्लास के साथ मनाया मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन, शमीम खां सुल्तानी, हसीब खान, दीपक शर्मा सहित अन्य नेताओं ने लंबी उम्र की कामना की

नीरज सिसौदिया, बरेली

बरेली, समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन आज पूरे हर्षोल्लास के साथ महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी के आह्वान पर कई स्थानों पर मनाया गया।

इस कड़ी में जहाँ शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान के निवास पर, मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक़ चौधरी के निवास पर तथा झुमका तिराहा पर सेक्टर प्रभारी अकरम खान द्वारा केक काटकर व मिठाइयाँ बांटकर खुशियाँ मनाई गईं , वहीं वसंत बिहार में व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता द्वारा खिचड़ी वितरण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी के साथ महासचिव पंडित दीपक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, महानगर सचिव नाज़िम कुरैशी, पार्षद सनी मिर्जा, व्यापार सभा अध्यक्ष नीरज गुप्ता, इंजिनियर अब्दुल हफ़ीज़ खान, पूर्व पार्षद आशिक हुसैन, रेहान अंसारी, हाज़ी शकील, अकरम खान, पप्पू खान, राम गुप्ता, दीपा गुप्ता, तौकीर खान, रिजवान खान, लाल खान आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *