यूपी

धीरे-धीरे विरोधी दलों में सेंध लगा रहे अता उर रहमान, मासिक बैठक में भाजपा के एक सिपाही को सपा में कराया शामिल, कार्यकर्ताओं में भरा जोश, वोट बनवाने और फॉर्म-7 पर विशेष सतर्कता की अपील

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट में समाजवादी पार्टी लगातार अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को बहेड़ी स्थित सपा कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक के दौरान प्रदेश महासचिव, पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक अता उर रहमान ने न सिर्फ संगठन और मतदाता सूची के कामों की समीक्षा की, बल्कि भाजपा के एक कार्यकर्ता को समाजवादी पार्टी में शामिल कराकर सियासी संदेश भी दिया। बैठक में अता उर रहमान ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए वोट बनवाने के अभियान को तेज करने और फॉर्म-7 के जरिए संभावित वोट कटौती पर खास सतर्कता बरतने की अपील की, जिससे आने वाले चुनावी संघर्ष के संकेत साफ तौर पर दिखाई दिए।


बैठक में ब्लॉक दमखोदा के एसआईआर प्रभारी बी.डी. वर्मा और बहेड़ी ब्लॉक के एसआईआर प्रभारी चौधरी अमित सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अता उर रहमान ने कहा कि एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से बनाए गए बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेहद शानदार और जिम्मेदाराना काम किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है कि पार्टी हर स्तर पर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।


अता उर रहमान ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी जोश, अनुशासन और जज्बे के साथ वोट बनवाने का काम आगे भी जारी रखें। उन्होंने खास तौर पर फॉर्म-7 का ज़िक्र करते हुए कहा कि भाजपा इस फॉर्म के जरिए समाजवादी पार्टी समर्थकों के वोट कटवाने की कोशिश कर रही है, इसलिए सभी कार्यकर्ता सतर्क रहें और हर स्तर पर निगरानी रखें।
उन्होंने कहा कि एक-एक वोट लोकतंत्र की ताकत है और उसकी रक्षा करना समाजवादी पार्टी के हर सिपाही की जिम्मेदारी है।
इस बैठक में दमखोदा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख हाजी वफा उर रहमान, जिला उपाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष नासिर रज़ा ख़ां, जिला पंचायत सदस्य डॉ. ब्रह्म स्वरूप सागर, नगर प्रभारी नसीम उर रहमान, नगर अध्यक्ष लईक अहमद चांदनी, नगर मीडिया प्रभारी फरीद अंसारी, लोहिया वाहिनी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमर जौहरी, बहेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रसेन मौर्य, विधानसभा उपाध्यक्ष मुशर्रफ अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इसके अलावा भजन लाल मौर्य, अखलाक अहमद नेताजी, पीर मोहम्मद, हरस्वरूप मौर्य, हाशिम अली, रामेंद्र कश्यप एडवोकेट, नुक्ता प्रसाद गंगवार, राकेश गंगवार, डॉ. चेतराम गंगवार, डॉ. जय सिंह सागर, राकेश सागर, ठाकुर इर्श्येन्द्र सिंह, जगदीश रस्तोगी, सेक्टर प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा, मनोज जाटव, तुला राम मौर्य, राजू मौर्य, इमरान रज़ा सिद्दीकी, अयान कामिल, अकरम प्रधान, जिया-उल-हक उर्फ बबलू, इरशाद मुनीमजी, लईक उस्मानी, मुनव्वर हुसैन, तसलीम ठेकेदार सहित अनेक नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
बैठक के दौरान एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम भी देखने को मिला। ग्राम मानपुर निवासी वीरेंद्र गंगवार ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर विधायक अता उर रहमान और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नासिर रजा खां ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस घटनाक्रम को क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की बढ़ती ताकत के रूप में देखा जा रहा है।


कार्यक्रम में गजेंद्र सागर, जसवंत सागर, गोविंद सिंह बेलदार, शिव प्रताप सिंह, राम प्रकाश दिवाकर, शिवम शर्मा, रोहित दिवाकर, तेजपाल सिंह यादव, शकील अंसारी प्रधान, मिकाइल अंसारी, नाजिम अंसारी पूर्व प्रधान, मकसूद अंसारी, इम्तियाज कस्सार, राशिद कस्सार, ताहिर ख़ां, रईस अहमद इदरीसी, शकील अहमद, शैना ख़ां, असलम ख़ान, शकील रज़ा फास्ट, सिराज मास्टर, बब्लू अंसारी, समीर ख़ां, चंदन ख़ां, सादिक अंसारी, इरशाद प्रधान, हसीन मंसूरी, रईस अब्बासी, रफीक मंसूरी प्रधान, तसलीम मंसूरी, साबिर मंसूरी, पप्पू राजा, अजय पाल मौर्य, खलीक अहमद नूरी नगर, अयूब शाह प्रधान, श्याम पाल सिंह, रघुवीर सागर, रामू सागर, अकील अंसारी, मास्टर इदरीस अंसारी, महेंद्र राजपूत सहित भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।
कुल मिलाकर यह बैठक संगठन को मजबूत करने, वोटर लिस्ट पर पकड़ बनाए रखने और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने वाली रही। अता उर रहमान ने साफ संदेश दिया कि समाजवादी पार्टी नीचे से ऊपर तक संगठित होकर हर लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ेगी और जनता की आवाज को कमजोर नहीं पड़ने देगी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *