यूपी

राधा कृष्ण के स्वरूप बने बच्चों ने मास्क लगाकर दिया स्वच्छता संदेश

नीरज सिसौदिया, बरेली

एस. एस. वी. पब्लिक स्कूल, सुरेश शर्मा नगर बरेली में राधा कृष्ण के स्वरूप बने बच्चों ने मास्क लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन ज़ूम ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किया गया था।
विद्यालय के कक्षा एक से कक्षा छ: तक के नन्हें मुन्ने बच्चों ने भगवान कृष्ण और राधा की वेशभूषा में अपने चेहरे पर मास्क लगाकर यह संदेश दिया कि अब हम छोटे बच्चों के विद्यालय भी खुलने वाले हैं तो बच्चों ने मुंह पर मास्क और हाथ में सेनेटाइजर लगाकर कोरोना वायरस से बचाव के बारे में सभी बच्चों को ऑनलाइन जागरूक किया। बच्चों ने स्लोगन के माध्यम से ये संदेश दिया कि किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए साफ सफाई के साथ जागरुकता जरूरी है।
बच्चों को समझाया गया कि अभी यह कोविड 19 की बीमारी गई नहीं हैं इससे बचने के लिए विशेष सावधानी बरतें, सफाई पर विशेष ध्यान दें, हाथ को साबुन से कई बार धुलें, चेहरे पर बार बार हाथ न लगाएं, भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।


विद्यालय प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि ये त्यौहार हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है क्‍योंकि इस दिन विष्णु भगवान ने कृष्ण के रूप में धरती पर जन्म लिया था। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार कृष्ण पक्ष की अष्टमी यानी चंद्रमा के घटते फेज के समय और भाद्रपद महीने में अंधेरे पखवाड़े के 8 वें दिन मनाया जाता है।
विद्यालय अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण हर मोर्चे पर क्रांतिकारी विचारों के धनी रहे हैं। वे कभी किसी बंधी-बंधाई लीक पर नहीं चले, मौके के अुनसार उन्होंने अपनी भूमिका बदली और अर्जुन के सारथी बनने से भी परहेज नही किया।
इस ऑनलाइन आयोजन में नीता शर्मा, वैशाली शर्मा, पल्लवी मिश्रा, ख़ुशबू गुप्ता आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *