यूपी

बरेली कैंट से संजीव अग्रवाल और शहर से डा. अरुण कुमार भाजपा उम्मीदवार घोषित, बिथरी से डा. राघवेंद्र शर्मा लड़ेंगे, देखें पूरी लिस्ट

[avatar]Jj[/av

नीरज सिसौदिया, बरेली
भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बरेली शहर से डा. अरुण कुमार पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया गया है। वहीं, बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल एवं कैंट विधायक राजेश अग्रवाल का टिकट काट कर नए चेहरों को मैदान में उतारा है। कैंट से प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल और बिथरी से चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा. राघवेंद्र शर्मा का टिकट फाइनल किया गया है।

श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल डा. राघवेंद्र शर्मा.

संजीव अग्रवाल और राघवेंद्र शर्मा दोनों ही साफ सुथरी छवि के हैं। भाजपा ने इन साफ सुथरी छवि वाले चेहरों को आगे बढ़ाकर एक सकारात्मक संदेश देने का काम किया है। ऐसे में सपा अगर साफ सुथरी छवि वाले नेताओं को नहीं उतारती है तो उसे नुकसान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *