नीरज सिसौदिया, बरेली
बरेली, पवित्र माह रमज़ान उल मुबारक़ के मौके पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को 22वें रोज़े को इफ़्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुस्लिम वर्ग के लोगों के साथ हिंदू धर्म के लोगों ने एक साथ शिरकत कर गंगा – जमुनी तहज़ीब का उदाहरण पेश किया।
सपा कार्यालय पर हुए रोज़ा इफ़्तार कार्यक्रम अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की मेज़बानी में सम्पन्न हुआ तथा कार्यक्रम का संयोजन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा द्वारा किया गया था।

रोज़ा इफ़्तार के बाद रोजेदारों को नमाज की व्यवस्था पार्टी कार्यालय पर हुई।
मौलाना इंजिनियर शोहेब रज़ा खान प्रबंधक खानकाहे रज़विया तहसीनिया द्वारा मगरिब की नमाज़ अदा करवाई गई।
इस अवसर पर आये तमाम रोजेदारों को महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी ने ईद की अग्रिम मुबारक़ बाद दीं तथा नफरतों के इस दौर में इस तरह के कार्यक्रम को भाईचारा बढ़ाने का शानदार जरिया बताया।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव हाज़ी अताउर रहमान ने शानदार आयोजन हेतु महानगर संगठन को बधाई दी, उन्होंने कहा इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाई – चारा बढ़ाने का बहुत अच्छा जरिया है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, विधायक भोजीपुरा शहज़िल इस्लाम, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व मेयर डॉक्टर आई. एस तोमर, शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश अग्रवाल, प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, इंजिनियर अनीस अहमद, संजीव सक्सेना, डॉक्टर अनीस बेग, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, डॉ. जीराज यादव,अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पाल, डॉ. जीराज यादव, सुरेन्द्र मिश्रा, अल्पसंख्यक कल्याण वोर्ड के पूर्व सदस्य सैफ वली खान, पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, रविंद्र यादव,राजेश मौर्या, दिनेश यादव, शेर सिंह गंगवार, तनवीर उल इस्लाम, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, मों. वसीम, नाजिम कुरैशी, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव व महानगर अध्यक्ष गज़ल अंसारी, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, नवावगंज अध्यक्ष अनिल गंगवार, भोजीपुरा अध्यक्ष शकील अहमद, नाजिम कुरैशी, रेहान अंसारी, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष असलम खान व महानगर अध्यक्ष मोहसिन खान, युवजन सभा जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भरद्वाज व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष भुवनेश यादव व महानगर अध्यक्ष मेराज अंसारी, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष श्यामवीर यादव, मजदूर सभा महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक़ चौधरी, अनुसूचित जाति जन जाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सुनील सागर, सूरज यादव, सुरेन्द्र यादव, सुजा खान, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रणवीर जाटव व महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, मौलाना शकील अंसारी, पूर्व पार्षद मुशर्रफ अंसारी, पूर्व पार्षद राजा अंसारी, कुलदीप बाल्मीकि, अनुज आनंद वाल्मीकि, सोनू लाल, ब्रिजेश सविता, शाहरुख़ अंसारी,उषा यादव, राजेश्वरी यादव, आशू खान, अजीम खान, अख़लाक़ अंसारी, अब्दुला अख़लाक़ अंसारी, ताज़ खान, इंजिनियर अकरम, अफसान खान, वरुण गिहार, चंद्र सेन पाल आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

सभासद मो. आरिफ कुरैशी, सभासद सलीम पटवारी, सभासद अलीम सुल्तानी, सभासद अब्दुल सलीम अंसारी, मोहसिन खान, अकरम खान, वरुण गिहार, मौलाना शकील, मुकेश मिश्रा, फैजी अंसारी, मो. शाहरुख़ अंसारी, परवेज यार खां आदि मौजूद रहे।





