बेंगलुरु| जनता दल एस के नेता और एच डी देवगौड़ा के पुत्र HD कुमार स्वामी बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे| बता दें कि जनता दल एस कांग्रेस के साथ मिलकर कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है|
कर्नाटक की सियासत में पिछले दिनों काफी घमासान मचा था| भाजपा नेता बीएस येदुरप्पा ने बिना बहुमत की ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी| इसके बाद विपक्षी पार्टियां सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी और उन्होंने शीर्ष अदालत में यदुरप्पा के शपथग्रहण को चुनौती दी थी| इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने येदुरप्पा को छोड़ टेस्ट में बहुमत साबित करने के लिए कहा था लेकिन प्रोटेस्ट से पहले ही यह दुर्गा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया| अंकिता कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल एस की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है|
कुमार स्वामी के शपथ ग्रहण समारोह का समय भी निर्धारित कर दिया गया है| वह बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे विधान सभा में कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे| शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है| कर्नाटक में भाजपा के हाथ सत्ता ना आना जनता दल एस की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है| सबसे कम सीटें लाने के बावजूद जनता दल एस मुख्यमंत्री बनाने जा रही है| बता दें कि कांग्रेस ने खुद जनता दल एस के कुमार स्वामी को मुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया था जिसके बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन बस हो गया. अब यह गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा|

कुमार स्वामी कल लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल भी आएंगे



