यूपी

सुभाष नगर रामलीला ग्राउंड में पीडीए की महापंचायत आयोजित, डॉ. अनीस बेग ने दिया शिक्षा सामाजिक एकता और अधिकारों का संदेश

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

सुभाष नगर क्षेत्र में आयोजित पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) महापंचायत में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों, सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दों पर चर्चा करना था।
महापंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा ने कहा कि पीडीए समाज की ताकत उसकी एकता, शिक्षा और जागरूकता में निहित है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के सभी वर्ग संगठित होकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं होंगे, तब तक समग्र विकास का लक्ष्य अधूरा रहेगा।


डॉ. अनीस बेग ने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें।


महापंचायत में वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित लोगों ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव,महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुलतानी, कैंट विधानसभा प्रभारी राजेश मौर्य,,कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति , जोन प्रभारी लल्ला यादव, परमजीत सिंह,सनी कश्यप,अमित कुमार,नीरज बाल्मीकि,अनिल अग्रवाल,महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, ,उपाध्यक्ष काले भाई , हैप्पी यादव, रोहित कश्यप, महेश मौर्य,, दिलीप कन्नौजिया, ज्ञान यादव, एडवोकेट हरि ओम गुप्ता अक्षित यादव,,कुलदीप बाल्मीकि ,पंकज बाल्मीकि,आकाश यादव ,बांटी यादव,रोहित कश्यप ऋषि यादव, कप्तान नीरज बाल्मीकि,स्मिता यादव , वीना गौतम, हुरिया रहमान , दिनेश यादव, अनुज यादव, ,क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। महापंचायत का समापन सामाजिक एकता, भाईचारे और जनकल्याण के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *