यूपी

ग्राम पंचायत अधिकारी को दबंगों ने पीटा

विकास द्विवेदी, बहराइच

महिला की फोटो जबरन प्रमाणित कराने को लेकर कुछ दबंगों ने एक ग्राम पंचायत अधिकारी पर हमला कर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक गालियां भी दी। पीडि़त ने मामले में कोतवाली देहात में प्रार्थना पत्र देकर मारपीट व दलित एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। गौरतलब हो कि थाना मटेरा अन्तर्गत ग्राम लीलापारा निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र संतराम ग्राम विकास अधिकारी है व उनकी तैनाती विकास खण्ड तेजवापुर में है। वृहस्पतिवार को वह साप्ताहिक बैठक में तेजवापुर कार्यालय पर गए थे। तभी क्षेत्र के दो दबंग एक महिला की फोटो प्रमाणित कराने पहुंचे। ग्राम पंचायत अधिकारी ने महिला की न मौजूदगी में फोटो प्रमाणित करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दबंगों ने ग्राम विकास अधिकारी पर हमला कर दिया व उसकी पिटाई कर दी। जातिसूचक गालियां देते हुए भविष्य में कहीं मिल जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले को लेकर विकास खण्ड कर्मियों में रोष व्याप्त है। खण्ड विकास अधिकारी सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों ने पुलिस से दबंगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्ष कोतवाली में आए हुए है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *