दिल्ली

जयराम योग की 12वीं वर्षगांठ का भव्य समारोह, 32 देशों तक पहुंची ₹2500 से शुरू हुई यात्रा; अब ‘हर घर योग’ का संकल्प

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली

द्वारका सेक्टर-13 स्थित पांच सितारा रेडिसन ब्लू होटल में जयराम योग की 12वीं वर्षगांठ का भव्य समारोह उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। यह समारोह केवल एक वर्षगांठ का उत्सव नहीं, बल्कि पिछले 12 वर्षों के संकल्प, संघर्ष, उपलब्धियों और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने की यात्रा का जश्न रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा और शुभकामनाओं से भर दिया। इस विशेष अवसर पर जयराम योग परिवार के सदस्यों के साथ अनेक गणमान्य अतिथियों और शुभचिंतकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में ललित मदान जी, सागर सिन्हा जी, सर्वेश मिश्रा जी, शिवम मिश्रा जी, एकता मिश्रा जी, दीपक दहिया जी, अर्चना त्यागी जी, आंचल वर्मा जी, पूजा मल्होत्रा जी, निशा राजपूत जी, टेक्निकल योगी, आईआरएस नरेंद्र यादव जी, सुप्रीता सिन्हा जी, प्रियंका बंसल जी, पुष्कर मिश्रा जी, विकास नागरू जी एवं अश्वनी पांडे जी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, योग से जुड़े विशेष प्रदर्शनों के माध्यम से योग, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का प्रभावशाली संदेश दिया गया। शानदार प्रस्तुतियों के दौरान पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। इस अवसर पर जयराम योग के संस्थापक मनमोहन योगी ने जयराम योग के 12 वर्षों के सफर को याद करते हुए कहा कि उनका मूल मंत्र हमेशा से “संकल्प में विकल्प नहीं” रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 12 वर्ष पहले मात्र ₹2500 से शुरू हुआ जयराम योग का सफर आज 32 देशों तक पहुंच चुका है। आज जयराम योग के 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हर महीने 70 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल रहे हैं।

पिछले 12 वर्षों में जयराम योग ने सैकड़ों-लाखों लोगों को योग और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का प्रयास किया है। संस्था का उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से मेडिसिन-फ्री लाइफ की दिशा में प्रेरित करना रहा है। वेट लॉस के क्षेत्र में भी जयराम योग ने अपनी अलग पहचान बनाई है। जयराम योग के 5 Days Weight Loss Challenge के माध्यम से प्रतिभागियों को पांच दिनों के कार्यक्रम में 7 किलोग्राम तक वजन कम करने के परिणाम हासिल हुए हैं। इन प्रयासों के जरिए जयराम योग ने योग और वेट लॉस के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने का दावा किया है। समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा “Yoga App by Jairam Yoga” का शुभारंभ। संस्थापक मनमोहन योगी ने इस ऐप को लॉन्च करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य योग और वेलनेस को दुनिया के हर कोने में लोगों तक सरलता से पहुंचाना है। अब लोग एक क्लिक के माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने से जयराम योग से जुड़कर मेडिसिन-फ्री लाइफ की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं और घर बैठे वेट लॉस प्रोग्राम का लाभ उठा सकते हैं। मनमोहन योगी ने इस अवसर पर जयराम योग के भविष्य का विजन भी साझा किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जयराम योग ने 100 करोड़ रुपये की कंपनी बनने का संकल्प लिया है, लेकिन उनके लिए यह लक्ष्य केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है। इससे भी बड़ा लक्ष्य “हर घर योग” का है। उनका कहना है कि अब लक्ष्य केवल लाखों या करोड़ों लोगों तक योग पहुंचाना नहीं, बल्कि देश-दुनिया के हर घर तक योग को पहुंचाना है, ताकि योग प्रत्येक परिवार की दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बन सके और लोग स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ें। समारोह के दौरान जयराम योग की 12 वर्षों की यात्रा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया। सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को और यादगार बना दिया तथा जयराम योग से जुड़े लोगों के योगदान को मंच से विशेष पहचान मिली। जयराम योग की 12वीं वर्षगांठ का यह समारोह बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों को याद करने के साथ-साथ भविष्य के बड़े संकल्पों की घोषणा का अवसर भी बना। ₹2500 से शुरू हुआ सफर आज 32 देशों तक पहुंच चुका है और अब लक्ष्य है—हर घर योग। मनमोहन योगी के शब्दों में, “संकल्प में विकल्प नहीं।” इसी संकल्प के साथ जयराम योग अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। जहां उद्देश्य केवल योग का विस्तार नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाना है। जयराम योग की 12वीं वर्षगांठ 12 वर्षों की उपलब्धियों का जश्न और ‘हर घर योग’ की नई शुरुआत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *