दिल्ली

गुरु की गोलक लूटने वाले मनजीत जी.के पर एक और एफ़आईआर

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. मनजिंदर सिंह सिरसा व महासचिव हरमीत सिंह कालका ने कहा है कि जागो पार्टी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के द्वारा बेशर्मी से गुरु घर की गोलक से की गई लूट व उनकी काली करतूतों ने सिखों को दुनिया भर में शर्मसार किया है।
यहां एक प्रैस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स. सिरसा व स. कालका ने कहा कि इन तुच्छ हरकतों में गोलक चोरी भी शामिल है जिसमें ताजा केस दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मनजीत सिंह जी.के के खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर गुरु की गोलक लूटने का केस दर्ज किया है। यह केस अलग-अलग समय दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के खजाने में से 50 लाख रुपये, 30 लाख रुपये, 13 लाख 65 हजार रुपये और हजार डॉलरों की विदेशी करंसी की लूट करने के दोषों के तहत धारा 420 आई.पी.सी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम धारा 7,409, 464 जाली दस्तावेज तैयार करने और धारा 463,1988, 13 के तहत घोटाला करने के लिए दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि मनजीत सिंह जी.के ने सभी नैतिक मूल्यों को एक तरफ कर सिखों द्वारा गुरु घर में भेंट की गई उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई की अन्धाधुन्ध लूट की।
स. सिरसा ने बताया कि 12 नवंबर को जहां मनजीत सिंह जी.के के खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर केस दर्ज किया गया है वहीं पिछला दर्ज हुआ केस भी उनके ही खिलाफ है क्योंकि वह मनजीत सिंह जी.के की अगुवाई वाली गवर्निंग बॉडी के खिलाफ दर्ज हुआ है। दोनों केसों की एफ.आई.आर में अंक नंबर 7 पर स्पष्ट दर्ज है कि नया केस मनजीत सिंह. जी.के और पहला केस गवर्निंग बॉडी के खिलाफ दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जी.के के 6 वर्षों के कार्यकाल के दौरान की गई लूट के लिए यह तीसरा केस है जो उनके खिलाफ दर्ज हुआ है।
स. सिरसा ने कहा कि हम गुरु घर की गोलक की लूट के लिए मनजीत सिंह जी.के को फरार नहीं होने देंगे। मनजीत सिंह जी.के का पासपोर्ट तुरंत जब्त किया जाना चाहिए और उसे गिरफ्तार कर उसके घर व अन्य ठिकानों की तलाशी लेकर गुरु घर की गोलक का लूटा हुआ पैसा बरामद कर दिल्ली कमेटी के हवाले किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *