यूपी

श्रुति गंगवार को राज्यसभा का टिकट, संतोष गंगवार की बेटी पर भाजपा ने जताया भरोसा; यूपी से आठ उम्मीदवार घोषित

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इनमें झारखंड के राज्यपाल, बरेली के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार का नाम भी शामिल है। भाजपा ने श्रुति गंगवार के अलावा धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत और राम प्रताप सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की ओर से जारी सूची में श्रुति गंगवार का नाम सामने आने के बाद बरेली की सियासत में भी इस घोषणा की चर्चा शुरू हो गई है। संतोष गंगवार लंबे समय तक बरेली की राजनीति में भाजपा के प्रमुख चेहरों में रहे हैं और केंद्र सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। ऐसे में उनकी बेटी को राज्यसभा का टिकट मिलना बरेली के राजनीतिक लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की आठ सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। सूची में संगठन से जुड़े नेताओं के साथ महिला चेहरों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। श्रुति गंगवार और प्रियंका सिंह रावत दो महिला उम्मीदवार हैं।

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की खाली होने वाली सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया के बीच भाजपा की इस घोषणा ने मौजूदा सांसदों में से किन चेहरों को दोबारा मौका मिलेगा, इसे लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगा दिया है। पार्टी की सूची में नए चेहरों को जगह दिए जाने के साथ क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा गया है।

भाजपा की घोषित सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *