यूपी

PDA महापंचायत में गूंजा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का मुद्दा, डॉ. अनीस बेग ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

कैंट विधानसभा के नवादा शेखान क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) अभियान को मजबूती देने के उद्देश्य से PDA महापंचायत का भव्य आयोजन किया गया। महापंचायत में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं कैंट विधानसभा क्षेत्र के डॉ. अनीस बेग ने उपस्थित सभी सम्मानित नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं नागरिकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

डॉ. अनीस बेग ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को बेहतर शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार के अवसर मिलना बेहद जरूरी है। जब तक समाज के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को समान अवसर और अधिकार नहीं मिलेंगे, तब तक वास्तविक सामाजिक विकास संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा से समाज जागरूक होगा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से परिवार मजबूत होंगे और रोजगार से युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा। PDA की एकजुटता सामाजिक समानता, भाईचारे और अधिकारों की लड़ाई को नई ताकत प्रदान करेगी।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में PDA की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने का आह्वान किया महापंचायत में सामाजिक एकता, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सम्मान को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया कार्यक्रम में आयोजक फहीम अंसारी,स्मिता यादव, ग़ज़ल अंसारी, हुरिया रहमान,शीबा नाज, मुशर्रफ अंसारी,लाल अंसारी सुनील सागर,विजय चौहान बाल्मीकि,भूदेव मौर्य, जगदीश प्रसाद, जमीर हुसैन,जमशेद , जाफर कुरेशी,अनीस मियां, मोहम्मद नदीम अंसारी ,ऋषि यादव,दिलीप बाल्मीकि आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *