उत्तराखंड

दिल्ली के लिए रोज एक ट्रेन, साथ में त्रिवेणी भी चलेगी टनकपुर से

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर
वॉश पिट पर ट्रेन का ट्रायल सफल होने के बाद अब टनकपुर से एक्सप्रेस ट्रेनों का रास्ता साफ हो गया है| रेलवे सूत्रों की मानें तो टनकपुर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन एक ट्रेन और बरेली से वाया इलाहाबाद सिंगरौली, शक्तिनगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस भी चल सकेगी| सब कुछ ठीक रहा तो जून माह से ही इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा|

वॉश पिट में काम पूरा करते मजदूर

रेलवे द्वारा इसी सप्ताह वाश पिट पर ट्रेन ले जाकर ट्रायल किया था तथा ट्रायल सफल होने से यह तय हो गया था कि अब यहां से लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हो जायेगा. अभी रेलवे द्वारा कोई कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है किन्तु जिस तरह से वाश पिट के कार्य युद्ध गति से किये जा रहे हैं उससे लगता है कि जून माह में ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा.


पिछले दो दिनों में वाश पिट पर गाड़ी की धुलाई के लिये टोटियां पाइप सभी लगा दी गयी हैं, साथ ही वाश पिट जहां पर गाड़ी की धुलाई का पानी जाएगा जिसकी क्षमता लगभग पचास हजार लीटर है, उसका कार्य भी एक दो दिन में पूर्ण हो जाएगा. वाश पिट की सुरक्षा के लिए चारों ओर लोहे के खम्भे लगाकर उसमें ग्रिल लगाकर बन्द किया जा रहा है ताकि कोई दुर्घटना आदि ना हो और कोई चोरी इत्यादि की घटना न हो. सूत्रों के अनुसार, जून माह के अंतिम सप्ताह में यहां से तीन ट्रेनों संचालन होगा जिसमें एक ट्रेन दिल्ली होते हुए आलाहजरत जाएगी. दूसरी बरेली से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस जो बरेली से शक्तिनगर-सिंगरौली तक जाती है, वो चलेगी. सूत्र यह भी बताते हैं कि एक ट्रेन प्रतिदिन दिल्ली के लिये चलेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *