झारखण्ड

पानी के तेज बहाव में बहा कंपनी का हाईड्रा एवं सरिया

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल में दोपहर को आयी वर्षा का पानी के तेज बहाव में डीवीसी के ओवरब्रिज का काम करने वाली कंपनी बीकेबी का हाईड्रा एवं सरिया बह गया। हाईड्रा अपने कार्यस्थल से लगभग दो सौ फीट की दूरी तक बहकर मिट्टी एवं कीचड़ में धंस गया।

कंपनी के इंजीनियरां का कहना था कि ओवरब्रिज के पीलर संख्या 22 एवं 23 के बीच ऑपरेटर हाईड्रा से कार्य कर रहा था। दोपहर बारह बजे हाईड्रा का ऑपरेटर खाना खाने के लिए चला गया और उसके बाद वर्षा आरंभ हो गयी। उक्त स्थल पर पानी का बहाव को लेकर हयूम पाईप डालकर छाई एवं मिट्टी से उसे भर दिया गया था। पानी का तेज बहाव के कारण डाला गया सारा छाई एवं मिट्टी बह गया। मिट्टी एवं छाई का बहाव के साथ हाईड्रा भी पानी की तेज धारा में बह गया। साथ ही डाला गया हयूम पाईप,सैटरिंग एवं सरिया भी बह गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *