उत्तराखंड

रोडवेज बस से कुचला यात्री का पैर

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर

आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे कमलपथ शिव मंदिर Mes गेट के पास टनकपुर डिपो की बस संख्याUk 07 ca 1155 जो कि शिमला से आ रही थी जिसको ड्राइवर गुरमीत सिंह चला रहा था और परिचालक विनोद नोटियाल था. बस से उतर रहे यात्री श्याम लाल पुत्र लच्छी राम 45 वर्ष का बायां पैर बुरी तरह कुचल गया. उसे ड्राइवर और कंडक्टर ने सरकारी अस्पताल में टनकपुर में भर्ती कराया. वहीं, इलाज कर रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ वीके जोशी ने बताया कि खुली चोट है और कोई गारन्टी नहीं है. ऑप्रेशन करना होगा जिसमें 1 लाख खर्च आएगा. वही इस सम्बंध में जानकारी के लिये RM.सी पी कपूर को मोबाइल लगाया तो उनका फोन नहीं उठा इसलिये विभाग का पक्श नहीं जाना जा सका.

वहीं, घायल के फूफा हरीश राम ने कोतवाली टनकपुर में ड्राइवर ओर कंडक्टर के खिलाफ अपने साले पंतगोठ निवासी श्याम लाल को दबाने के लिये लापरवाही की शिकायत दी है.  खबर लिखे जाने तक पुलिस ने उसे रजिस्टर नहीं किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *