झारखण्ड

केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में केवि बोकारो थर्मल बना उप विजेता

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
केंद्रीय विधालय संगठन नई के तत्वाधान में भुवनेश्वर में आयोजित 41 वीं केविसं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में रांची जोन से खेलते हुए बोकारो थर्मल केंद्रीय विधालय के विधार्थियों ने प्रदर्शन करते हुए आॅल ओवर इंडिया में दुसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में तीरंदाजी, बैंडमिटन, बास्केट बाॅल, शरतंज, कबड्डी, खो-खो, बाॅलीबाॅल व योगा की टीमों ने भाग लिया। रांची जोन से खेलते हुए बोकारो केंद्रीय विधालय के विधार्थियों ने कबड्डी में शानदार खेलते हुए फाइनल में आंद्रा की टीम से हार कर प्रतियोगिता का उप विजेता बनी।

बोकारो थर्मल से अजय कुमार, रोशन, साहिल राजा, मो. कैफ, मो. आतिफ, पियुश कुमार सिंह, रवि कुमार, विशाल कुमार, दीपक कुमार, आदित्य कुमार, अर्जुन कुमार व कोच प्रणव कुमार व मालती कुमारी शामिल थे। इस टुनाॅमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए अजय कुमार, साहिल राजा व मो. कैफ को एसजीएफआई के लिए चुना गया।

टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए डीवीसी के डीजीएम पीके सिंह, प्राचार्य सुरेशचंद्रा मिश्रा व उप प्राचार्य दिनेश कुमार ने बधाई दी। प्राचार्य सुरेश चंद्रा मिश्रा ने बताया कि टीम को बोकारो थर्मल में पहुंचने पर एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *