जम्मू-कश्मीर देश

नेहरु और पटेल चाहते तो नहीं बनता पाकिस्तान : फारुख अब्दुल्ला

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने एक विवादित बयान दिया है। अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल चाहते तो पाकिस्तान नहीं बनता। उन्होंने देश के विभाजन के लिए नेहरू और पटेल को जिम्मेदार ठहराया है।
अपने बयान में फारुख अब्दुल्ला ने कहा है कि मोहम्मद अली जिन्ना कभी भी भारत का बटवारा नहीं चाहते थे। जिन्ना चाहते थे कि हिंदुस्तान एक रहे उसके टुकड़े ना हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नेहरू और पटेल ने अपने स्वार्थ के लिए भारत के टुकड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि अगर नेहरू और पटेल चाहते तो भारत का विभाजन रुक सकता था। अगर यह विभाजन रुक जाता तो आज हिंदुस्तान दुनिया की सबसे बड़ी ताकत होता। अगर भारत पाकिस्तान का बंटवारा नहीं हुआ होता तो आज हिंदुस्तान में आतंकवाद की नाम की कोई चीज नहीं होती।
इस बयान को लेकर एक बार फिर फारुख अब्दुल्ला विवादों में आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *