हरियाणा

वर्षों से लंबित नक्शे पास करेगी नगर परिषद

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना नगरपरिषद् विभाग द्वारा जल्द ही लंबित पड़े नक्शों को स्वीकृति देकर मंजूरी प्रदान की जाएगी जिसके लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने हरी झंडी दे दी है| ऐसा होने से नागरिकों को काफी राहत मिलने की संभावना है| बता दें कि उक्त नक्शे कई वर्षों से नगरपरिषद् विभाग में लंबित पड़े हुए थे जिनको आज तक भी स्वीकृति नहीं दी गई थी| विदित है कि करीब दो-तीन वर्ष पूर्व कस्बे के नागरिकों ने अपने मकान-दुकान निर्माण किए जाने को लेकर नगरपरिषद् विभाग ने नक्शों को जमा कराया था|

https://youtu.be/Y12g3jwss7g

नागरिकों ने नक्शों के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा करा दिया किन्तु हैरत की बात है कि विभाग ने आज तक भी ऐसे नक्शों को मंजूरी प्रदान नही की थी जिसके चलते नागरिकों में भारी रोष एवं गुस्सा पनप रहा था| बताते हैं कि नागरिकों द्वारा नक्शों के साथ जमा कराए गए शुल्कों को एक कर्मचारी द्वारा डकार लिया गया था तथा ऐसे शुल्कों को परिषद् के रिकॉर्ड में जमा नहीं किया गया था जबकि नागरिकों को रसीद प्रदान कर दी गई थी| वहीं नगरपरिषद् विभाग ने नागरिकों की उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभी लंबित नक्शों को स्वीकृति देने की कवायद शुरू कर दी है| विभाग ऐसे नक्शों को जल्द मंजूरी देकर नागरिकों को प्रदान कर देगा| नगरपरिषद् कार्यकारी अधिकारी विजय कुमार पोसवाल ने बताया कि ऐसे नक्शों की मंजूरी शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा ले ली गई है जिनको जल्द ही मंजूरी देकर नागरिकों को दे दिया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *