हरियाणा

23 से केंद्र के खिलाफ हरिद्वार से आंदोलन शुरू करेगी भाकियू

नरेश गर्ग, लाडवा 

भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक लाडवा के किसान विश्राम गृह में संपन्न हुई जिसमें लाडवा के साथ साथ अन्य गांवों के किसानों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया. बैठक को किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वेतनमान ने संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार अपने सभी किए गए वादों से मुकर रही है जिस के विरोध में 23 सितंबर को हरिद्वार से एक सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा जो कि हरिद्वार से चलकर दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि के आगे जाकर संपन्न होगा जिसमें देश भर के लाखों किसान भाग लेंगे वही उन्होंने कहा कि लाडवा वह कुरुक्षेत्र से भी हजारों की संख्या में किसान इस आंदोलन में भाग लेने के लिए जाएंगे वहीं उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को गन्ने की पेमेंट ना होने को लेकर कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन की ओर से एक प्रदर्शन किया जाएगा.

इस अवसर पर बैठक के दौरान बजे किसान यूनियन के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की इस अवसर पर भारी संख्या में किसान उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *