हरियाणा

खेल स्टेडियम में नहीं खेलों की कोई व्यवस्था : किशोर यादव

सोहना, संजय राघव

इनेलो के जिला अध्यक्ष किशोर यादव ने कहा कि सोहना में स्थित खेल स्टेडियम स्टेडियम की बजाय अब आयोजन स्थल ज्यादा बन गया है क्योंकि स्टेडियम में अभी तक किसी भी तरह का विकास नहीं हुआ हैl किशोर यादव ने कहा कि सरकार की बजाय युवाओं में खेलों में आगे बढ़ने की मंशा अधिक  है l इनेलो जिलाध्यक्ष सोहना में स्थित  डीवीएमस्कूल  में आयोजित खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे lइस खेल प्रतियोगिता में 13 स्कूलों की 55 टीमों ने भाग लिया व कबड्डी खो-खो का आयोजन स्कूल में किया गया l


इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में इनेलो जिलाध्यक्ष किशोर यादव ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल खेल की भावना से खेलना चाहिए lआज के समय में सरकार की बजाय युवाओं की मंशा खेलों में अधिक है lउन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार दावे करती है लेकिन सोहना में कहीं पर भी कोई खेल  नर्सरी दिखाई नहीं देती lवहीं सोहना  में  स्टेडियम है उसमें आज तक विकास नहीं कराया गयाl स्टेडियम को स्टेडियम की बजाय आयोजन स्थल बना दिया गया है l बस स्टेडियम में घास लगी लगी है इसके सिवा कुछ काम नहीं हुआ है.

https://youtu.be/v27eL8d1-nI
इस मौके पर स्कूल के संचालक मोहन कौसिक ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में 13 स्कूलों के 55 टीमों ने भाग लिया हैl   खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों ने इसका आयोजन किया है इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है वहीं ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिभाएं सामने आती हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *