झारखण्ड

गोवारडीह में मना अंतरराष्ट्रीय महिला उत्पीड़न विरोध दिवस

Share now

उमेेश, ऊपरघाट
ऊपरघाट स्थित काछो पंचायत के  गोवारडीह में एफपीएआई गोमिया शाखा द्वारा शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला उत्पीडन विरोध दिवस मनाया गया। जिसमें जागरुकता रैली निकाली गई।साथ ही महिलाओं ने रंगोली बनाई।श्री राम यादव की अध्यक्षता व केके पाण्डेय की संचालन में सभा किया गया।

सभा को संबोधित करते संस्था के राजु प्रसाद करते हुए कहा कि 90 फीसदी 8 वर्ष तक की  बच्चियां परिवार के सदस्यों के द्वारा उत्पीड़ित होती है वहीं प्रति वर्ष दो लाख पच्चीस हजार बच्चियां उत्पीड़न के शिकार होते हैं।श्री राम यादव ने कहा कि आज समाज में माहिलाओं के साथ हो रहे उत्पीडन का विरोध करने की जरूरत है जिससे महिलाएं स्वभिमान के साथ जी सके। मौके पर उपस्थित महिलाओं को शपथ दिलाई गई की आज से अपने बच्चियों को उत्पीड़ित नहीं करेंगे। मौके पर शीला रानी, अमीता एक्का,सजु कुमारी नै विचार व्यक्त किया। मौके पर संस्था के संदीप कुमार, सुमित्रा प्रजापति सुमन कुमारी,नीलम कुमारी,गीता कुमारी सहित कई महिलाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *