हरियाणा

रोटरी, रोट्रेक्ट और इनरव्हील क्लब ने शुरू किया बर्ड बाथ प्रोजेक्ट

Share now

नरेश गर्ग, लाडवा 

रोटरी, रोट्रेक्ट व इनरव्हील क्लब लाडवा की तरफ से बर्ड बाथ प्रोजेक्ट किया गया जिसमें क्लब के सदस्यों द्वारा लाडवा के जिंदल पार्क में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से पेड़ों की शाखाओं पर पानी से भरे हुए कसोरे लगाए गए।

रोटरी प्रधान डिंपल गुम्बर ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि क्लब की तरफ से जिंदल पार्क में 15 कसोरे लगाए गए हैं और इसके बाद शहर में विभिन्न जगहों पर इसी प्रकार के कसोरे रखे जाएंगे। उन्होनें कहा कि पक्षियों की प्यास बुझाने के साथ साथ वातावरण को मच्छर मक्खी मुक्त बनाने के लिए भी बर्ड बाथ का प्रोजेक्ट किया गया।

इस अवसर पर रोटरी प्रधान डिंपल गुम्बर, सचिव अमित सिंघल, प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक सिंघल, राकेश खुराना, इनरव्हील प्रधान मीनू गुप्ता, सचिव भावना गर्ग, रोट्रेक्ट प्रधान शुभम गोयल, सचिव शुभम गर्ग सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *