पंजाब

नरेंद्र मोदी के बचपन की फ़िल्म पंजाब युवा मोर्चा ने हर जिले में देखी, पढ़ें क्या है खास

जालंधर : पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन ने प्रेस को बताया कि आज पूरे पंजाब मे पंजाब युवा मोर्चा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन की फ़िल्म पंजाब युवा मोर्चा ने हर जिले में देखी।जानकारी देते हुए अशोक सरीन ने बताया पंजाब युवा भाजपा के प्रधान सन्नी शर्मा ने हर जिले में इस कार्यक्रम को आयोजित करवाया।सरीन ने बताया जालंधर में ज़िला अध्यक्ष मनीष विज की अध्यक्षता में ज़िला युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फ़िल्म को देखा। इस अवसर पर पंजाब युवा भाजपा प्रधान सन्नी शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

इस अवसर पर सन्नी शर्मा ने कहा इस फ़िल्म के निर्देशक ने पूरी दुनिया को आज बता दिया कि अपने प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने बचपन में ही दूसरों के लिए जीने, जातपात खत्म एवं उनको आत्मनिर्भर बनने की दिशा दिखाई है। जिस वजह से आज अपने देश के ओजस्वी तेजस्वी प्रधानमंत्री मोदी होने का हर भारतवासी को गर्व है।

https://youtu.be/Y12g3jwss7g

इस अवसर पर नीरज जस्सल,सूरज संगर,सूरज मिश्रा, अमित भाटिया,प्रदीप शर्मा,हनी तलवाड़, समीर कुमार,पुनीत शर्मा,रजनीश चड्डा, पीयूष चड्डा,दीपक कुमार,जतिंदर गिरी,पुनीश वर्मा,शिवम भारद्वाज आदि युवा मोर्चा के सदस्य हाज़िर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *