पंजाब

पार्क की बदहाली देखने को कहा तो मेयर बोले विधायक की परमिशन लेकर आऊंगा : सुशील तिवारी

Share now


जालंधर। नगर निगम के मेयर जगदीश राज राजा विधायक के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। विधायक से पूछे बिना वह कोई काम नहीं करते। राजा जालंधर के मेयर नहीं बल्कि विधायक के नौकरशाह की तरह काम कर रहे हैं. यह दावा युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी के अध्यक्ष सुशील तिवारी ने किया है।
सुशील तिवारी ने बताया कि बेअंत सिंह पार्क की हालत बदतर होती जा रही है। इसे लेकर युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी के सदस्य पार्क में पहुंचे थे। पार्क में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने मेयर जगदीश राज राजा को फोन पर इसकी जानकारी दी। साथ ही उनसे मौके पर आकर स्थिति का जायजा लेने की अपील भी की। तिवारी ने बताया कि इतना कहते ही जगदीश राज राजा भड़क गए और बोले कि विधायक बावा हैनरी से फोन करवाओ तब आऊंगा। जब तिवारी ने कहा कि आप शहर के मेयर हैं और पूरे शहर की जिम्मेदारी आपकी है तो फिर विधायक से फोन क्यों करवाएं तो इस पर राजा बोले कि विधायक दिन जब परमिशन देंगे मैं तभी आऊंगा। इसके बाद तिवारी ने विधायक बाबा हेनरी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। नतीजा यह हुआ कि न विधायक आए और न ही मेयर. बेअंत सिंह पार्क की गंदगी साफ करने के लिए भी नगर निगम का कोई सफाई कर्मचारी नहीं आया।
सुशील तिवारी ने कहा कि जगदीश राज राजा मेयर नहीं बल्कि डमी मेयर हैं. वह सिर्फ विधायकों और कांग्रेस के आला नेताओं के सहारे मेयर बने हैं उनका अपना कोई अस्तित्व नहीं। तिवारी ने कहा कि यह शहर का दुर्भाग्य है कि उन्हें ऐसा मेयर मिला है जिसे हर बात के लिए विधायक से इजाजत लेनी पड़ती है। खुद निर्णय लेने में अक्षम मेयर जगदीश राज राजा शहर का विकास कितना करा पाएंगे इसका अंदाजा उनके रवैया को देखकर खुद-ब-खुद लगाया जा सकता है.
तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय बेअंत सिंह कांग्रेस से ही मुख्यमंत्री थे और आतंकवादियों की गोली खाकर जनता के लिए शहीद हो गए। उन्हें सम्मान देने के लिए उनके नाम पर इस पार्क का नाम बेअंत सिंह पार्क रखा गया था लेकिन आज यह पाक उनको सम्मान देने की बजाय उन्हें अपमानित कर रहा है। गंदगी के ढेर बेअंत सिंह की शहादत को मुंह चिढ़ा रहे हैं। इस पार की की यह दशा कब हो रही है जबकि सूबे में कांग्रेस की सरकार है और नगर निगम पर भी कांग्रेस ही काबिज है. कांग्रेस के राज में पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री के नाम पर बनाए गए पार्क की बदहाली किसी कलंक से कम नहीं। तिवारी ने कहा कि अगर जल्द ही पार्क की दशा नहीं सुधारी गई तो वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि शहीद का अपमान वह किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। इस संबंध में जब मेल जगदीश राज राजा से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका अगर वह चाहे तो मोबाइल नंबर 75280 22520 पर अपना पक्ष दे सकते हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *