पंजाब

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन ने मनाया सफाई मजदूर दिवस

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन ने सफाई मजदूर दिवस मनाया. यह दिन उस सफाई कर्मचारी की याद में मनाया जाता है जो वर्ष 1952 में दिल्ली में कर्मचारियों की मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे और भूख हड़ताल पर बैठे रहने के कारण उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद सरकार ने उनको शहीद घोषित कर दिया था। सफाई मजदूर दिवस की अध्यक्षता गोपाल खोसला ने की और नशे के  विरोध में यह दिन भूप सिंह को समर्पित किया।

इस पर राष्ट्रीय प्रधान रिम्पी कल्यान, गोपाल खोसला, अशोक वाल्मीकि ने नशे के विरोध में संकल्प लिया. इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया। मौके पर विजय हंस, पवन बाबा, शामलाल गिल, मनीष बाबा, अरनी, राजू सहित सभी यूनियन के लोगों ने हिस्सा लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *