पंजाब

कांग्रेस नेता मेजर सिंह के दाना पानी में पब्बी ने दिया कांग्रेस को झटका, कांग्रेसियों को भाजपा में कराया शामिल

नीरज सिसौदिया, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद की कमान संभालते ही पब्बी ने कांग्रेस को जोरदार झटका दिया है| इसमें स्थानीय पार्षद वरेश मिंटू ने उनका भरपूर साथ दिया|

मंच पर भाजपा नेताओं के साथ महेंद्रू परिवार

मिंटू ने पहले तो कांग्रेस ने तब नहीं जब किसी से पार्षद की कुर्सी छीनी और पब्बी के कमान संभालते ही कांग्रेस नेता मेजर सिंह मॉडल हाउस स्थित रेस्टोरेंट दाना पानी रेस्टोरेन्ट की ऊपरी मंजिल में कांग्रेसी परिवार को भाजपा में शामिल कराया|


कांग्रेस से जुड़े महेंद्रू परिवार ने भाजपा का दामन थाम लिया| इस दौरान पब्बी और पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिंदर भगत, स्थानीय पार्षद वरेश मिंटू, पार्षद पति रूतेश निहंग, भाजपा मंंडल 11 के प्रधान सुरेंद्र मोहन, युवा भाजपा नेता बिन्नी सेठी, वरिष्ठ भाजपा नेता जनक भगत, मदनलाल और अन्य की मौजूदगी में कांग्रेस के जुड़े महेंद्रू परिवार ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा|


वेस्ट के विधायक सुशील कुमार रिंकू के किले में रमन पब्बी का यह वार निश्चित तौर पर कांग्रेस के लिये चिंताजनक है|

इसका खामियाजा आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को उठाना पड़ सकता है| यह पब्बी की बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है| प्रधान पद का कार्यभार संभालने से पहले पब्बी ने इंडिया टाइम 24 से खास मुलाकात में कांग्रेस मुक्त जलंधर का छोटा बच्चा था उस दिशा में पब्बी आगे बढ़ने लगी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *