हरियाणा

सरकारी विभागों का बकाया नहीं देने पर होगी जेल

सोहना, संजय राघव
सरकारी विभागों की बकाया राशी की अदायगी ना करने वालों की अब खैर नहीं| तहसील प्रशासन ने ऐसे बकायेदारों से राशी वसूलने की मुहीम छेड़ दी है जिनको बकाया राशी ना देने पर जेल की हवा खानी पड़ेगी| ऐसे सरकारी विभागों की करीब 4 करोड़ रूपए की राशी बकायेदारों के जिम्मे वर्षों से बकाया है|


विदित है कि क्षेत्र में सरकारी विभागों की वर्षों से भारी भरकम राशी आम लोगो पर बकाया चली आ रही है जिसका भुगतान लोगों ने वर्षों बाद भी नहीं किया है| उक्त राशी करीब 4 करोड़ रूपए की बताई जाती है जिसमें तहसील डेफिशिएंसी, कोर्ट फाइन, एमएसीटी, एचएफसी, खनन विभाग शामिल हैं जिनकी वसूली के लिए उपायुक्त गुरुग्राम ने तहसील विभाग को वसूली करने के फरमान जारी कर दिए हैं| वहीं तहसील प्रशासन ने आदेशों की पालना करते हुए सभी बकायेदारों को लिखित नोटिस जारी कर दिए हैं जिससे सरकारी राशी जमा किए जाने को कहा है| सोहना तहसीलदार नेहा सहारण ने बताया कि उक्त आदेश उपायुक्त द्वारा दिए गए हैं| विभाग ने ऐसे बकायेदारों से सरकारी राशी वसूलने का कार्य शुरू कर दिया है जिनको लिखित नोटिस दे दिए हैं| अगर उन्होंने राशी जमा ना कराई तो उनको जेल भेज दिया जाएगा| उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दिनों विभाग द्वारा करीब एक करोड़ रूपए की राशी की वसूली की गई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *