यूपी

शिक्षक खंड निर्वाचन की तैयारियों को दिया अंतिम रूप, मतदान केंद्र प्रभारियों को दिए निर्देश, 23 अक्टूबर को मतदान केंद्रों पर पार्टी के जिम्मेदारों को मुस्तैदी से डटे रहने का आह्वान

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन में प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में मंडल प्रभारी जसवीर वाल्मीकि एवं जनपद प्रभारी मेराज अहमद ने पहुँचकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की तथा मतदान केंद्र प्रभारियों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


इस दौरान जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने मतदान केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि 23 अक्टूबर को मतदान के दिन सभी प्रभारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहें और चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ ही मतदान के दिन की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। मंडल प्रभारी जसवीर वाल्मीकि एवं जनपद प्रभारी बिजनौर के पूर्व चेयरमैन एवं बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेराज अहमद ने मतदान केंद्र प्रभारियों से उनकी तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुझाव साझा किये।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं मतदान केंद्र प्रभारियों ने हाजी दानिश अख्तर के समर्थन में शिक्षक साथियों से व्यक्तिगत संपर्क करने तथा उनके घर जाकर वोट की अपील करने का संकल्प व्यक्त किया। सभी ने चुनाव से संबंधित जिम्मेदारियों को समन्वय के साथ निभाने की बात कही।


बैठक का संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
बैठक में बरेली के 25 बूथों के प्रभारियो सहित पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रसेन सागर,  राजेश अग्रवाल, शिव प्रताप यादव, समयुन खान, दिनेश यादव, प्रमोद बिष्ट, चंद्र सेन सागर, गौरव सक्सेना, रविन्द्र यादव, सैफ वली खाँ, आदेश यादव गुड्डू, राम प्रकाश यादव, हैदर अली, डॉ शफ़ीक़ उद्दीन, चौधरी विजेंद्र सिंह, सय्यद ज़मील अहमद, अनुज गंगवार, डॉक्टर अमित सक्सेना, मो. वसीम एड., जितेंद्र मुंडे, प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष गण कैंट – हरिओम प्रजापति, बहेड़ी – नासिर रज़ा, नबावगंज – अनिल गंगवार, आँवला – इंद्र पाल सिंह, फरीदपुर – बलराम यादव, सचिव गण नाजिम कुरैशी, अनुज वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, रामसेवक प्रजापति, नरेश विश्वकर्मा, चंद्रशेखर यादव चंदू, जोगेंद्र पटेल, इसराफिल खान राश्मि, इंजी. सतेन्द्र यादव, ज़िला पंचायत सदस्य छेदा लाल दिवाकर व अरबिंद यादव, डाल चंद्र वाल्मीकि समेत प्रमुख पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *