झारखण्ड

अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक 5 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बेरमो/बोकारो थर्मल
नवाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित कंजकिरो में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के याद में 5 दिवसीय फुटबॉल टुनॉमेंट का आयोजन किया गया है। टुनॉमेंट का उदघाटन गिरीडीह सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो, थाना प्रभारी निर्मल कुमार यादव, भाजपा बेरमो प्रखंडध्यक्ष संजय प्रसाद, पूर्व मुखिया बंसत राय मुंडा, समाजसेवी खिरोधर महतो, ओबीसी मोरचा मंडलध्यक्ष डेगलाल महतो, भाजपा नेता उदय प्रसाद अग्रवाल व पंसस ललीता देवी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर व किक मार किया।

इधर, उदघाटन मैंच जय दशवारी बाबा स्पोटिंग क्लब कंजकिरो बनाम भारतीय स्पोटिंग क्लब गोमिया के बीच खेला गया। जिसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोमिया की टीम ने कंजकिरो टीम को 3-2 से ट्राई ब्रेकर में हराकर दुसरे चक्र में प्रवेश कर गया। टुनॉमेंट के आयोजक प्रभारी उदय अग्रवाल ने बताया कि 7 अगस्त को टुनॉमेंट का फाइनल खेला जायेगा। फाइनल समारोह में राज्य के खेलमंत्री अमर कुमार बाउरी, गिरीडीह सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो, बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल शिरकत करेंगे। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोरचा के जिला महामंत्री लालचंद महतो, सचिव रोशनलाल तुरी, सुबोध ठाकुर, महेंद्र महतो, बबन तुरी, डिल्ली महतो, जीबलाल तुरी, गोबिंद किस्कू, मनोज कुमार, ललन कुमार राय सहित सैकडो़ खेलप्रेमी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *