पंजाब

बेहतर सेवा का मिला ईनाम, हेड कांस्टेबल अश्विनी कुमार बने एएसआई

नीरज सिसौदिया, जालंधर
हेड कॉन्स्टेबल अश्विनी कुमार को उनकी बेहतर सेवाओं के लिए प्रमोशन देकर एएसआई बना दिया गया है| अश्विनी कुमार वर्तमान में डीसीपी के स्टेनो के पद पर तैनात थे और हेड कांस्टेबल थे| पिछले लंबे समय से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे अश्विनी ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को आगे भी बखूबी निभाएंगे|
उनके साथी एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि अश्विनी कुमार ने बतौर हेड कांस्टेबल बहुत ही मेहनत और लगन से अपने कार्यों को अंजाम दिया| मुश्किल से मुश्किल घड़ी में उन्होंने बेहतर काम किया और हमेशा वर्दी की लाज रखी| यही वजह है कि पुलिस विभाग ने हेड कांस्टेबल अश्विनी कुमार के योगदान को सराहा और उन्हें प्रमोशन देकर एएसआई बनाया है| सुशील कुमार समेत पुलिस विभाग के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी असली कुमार को उनकी इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है| अश्विनी कुमार ने कहा कि वह हमेशा कानून का सम्मान करते रहे हैं और आगे भी सम्मान करेंगे| उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि किसी भी निर्दोष को सजा ना हो और कोई भी गरीब सताया ना जाए| कानून के दायरे में रहकर मैं सताए हुए लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए जितना संभव हो सकेगा प्रयास करूंगा| इस प्रमोशन पर इंडिया टाइम 24 की टीम की ओर से अश्विनी कुमार को ढेर सारी बधाइयां|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *