पंजाब

अगर बुरे लोग समझाने से समझ जाते तो बांसुरी बजाने वाला कभी महाभारत नहीं होने देता : किशनलाल शर्मा

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर

किशनपुरा में सामाजिक सुधार सभा की विशाल बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता रमेश सोनी ने की इस अवसर पर सभा की और से करवाई जा रही श्री कृष्ण रासलीला के बारे में विचार विमर्श किया गया व सभा के वार्षिक चुनाव करवाये गए जिसमे सर्व सम्मति से तेजिंदर शर्मा को सभा का प्रधान नियुक्त किया गया तेजिंदर शर्मा ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए सभा के संरक्षक किशनलाल शर्मा आज़ाद सिंह अमरीक सिंह विरधी बहादुर सिंह चड्डा दिलीप मूरघई बलदेव राज वर्मा मास्टर गुरनाम मंगलसेन लड्डा संजीव तोमर सूबेदार के के शर्मा जसबीर बग्गा को संरक्षक नियुक्त किया .

इसी तरह सभा का चैयरमेन रमेश सोनी महासचिव अजमेर सिंह बादल उप प्रधान चरणजीत सिंह चन्नी बावा वर्मा संजय झा राजिंदर शर्मा शिव कुमार दुग्गल विजय ठाकुर सचिव रणवीर सिंह नन्हा मुकेश कुमार राकेश कुमार गुरदेब सिंह देबी को नियुक्त किया गया.
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए सभा प्रधान तेजिंदर शर्मा ने बताया कि 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक किशनपुरा पार्क में श्री कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमे सर्वेश्वर श्री किशन रासलीला मंडल वृंदावन वाले प्रह्लाद जी श्री कृष्ण लीला का गुणगान करेंगे इस अवसर पर सभा के संरक्षक किशनलाल शर्मा ने कहा कि धर्म और अधर्म के युद्ध मे हमेशा धर्म की विजय होती है हमेशा हमे धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए और कहा कि अगर बुरे लोग समझाने से समझ जाते तो बांसुरी बजाने वाला कभी महाभारत नही होने देता इस अवसर पर सभा के महासचिव अजमेर सिंह बादल ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा किया और कहा कि श्री कृष्ण रासलीला को लेकर समाज मे बड़ा उत्साह है सब धर्म के लोग मिल जुल कर इसकी तैयारी करेंगे इस अवसर पर दिनेश कुमार महेश कुमार राजवीर सिंह गुग्गा लखवीर सिंह परमजीत सिंह जसपाल सिंह सतनाम सिंह मनीष शर्मा राजिंदर कुमार आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *