पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की कैद, जाना होगा जेल, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को 34 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की कैद की सजा सुनाई है। मामला वर्ष 1988 का है। सिद्धू पटियाला के शेरावाली गेट के पास से जा रहे थे। उसी दौरान गुरनाम सिंह के साथ उनकी मारपीट हो गई। बाद में गुरनाम सिंह की मौत हो गई। इसके बाद मामला कई साल चला। हाईकोर्ट ने सिद्धू को तीन साल की सजा सुनाई थी। बाद में सिद्धू सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। यहां जुर्माना लगाकर सिद्धू को छोड़ दिया गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट ने रिव्यू पिटिशन दाखिल की। इसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए एक साल कैद की सजा सुनाई है। अब सिद्धू के पास सिर्फ एक ही विकल्प है कि वह सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन डाल सकते हैं। लेकिन फिलहाल सिद्धू को जेल जाना होगा। पंजाब पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *