झारखण्ड

छह दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता बोकारो थर्मल ने जीती

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल गोविंदपुर एफ पंचायत अंतर्गत लहरियाटांड़ में गोल्डन क्लब के तत्वाधान में विगत् दो अक्टूवर से आयोजित छह दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में बोकारो थर्मल की टीम विजेता बनी।

बोकारो थर्मल की टीम ने कथारा की टीम को एक के मुकाबले चार गोल से पराजित किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता के फाईनल मैच का उदघाटन बेरमो प्रखंड की प्रमुख गिरजा देवी तथा जिला परिषद सदस्य भरत यादव एवं विशिट अतिथि के रुप में मौजूद सीसीएल गोविंदपुर के पीओ बिनोद कुमार ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रमुख गिरजा देवी ने फुटबॉल में किक मारकर प्रतियोगिता का आरंभ किया। बेरमो प्रखंड प्रमुख ने प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में छोटे स्थानों से ऐसे ही खेलों एवं आयोजनों से बड़े-बड़े खिलाड़ी निकलकर अपने प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करते हैं। मैच आरंभ होने के पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये गये।

मौके पर पंचायत के मुखिया गोपाल रजक,एसबी सिंह,गुलाब प्रजापति,बुधन प्रजापति,कृष्णा रजक,किशुन प्रजापति सहित क्लब के अध्यक्ष डेगलाल रजक,सचिव अशोक प्रजापति,कोषाध्यक्ष महेश रजक सहित हेमलाल रजक,शिबन रजक,दशरथ रजक,जोगेंद्र प्रजापति,राजू प्रजापति,मूलचंद प्रजापति,कृणा रजक,चंद्रिका रजक मौजूद थे। मैच में बतौर रेफरी दुलेश्वर प्रजापति,बासुदेव महतो,आरके नायर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *