झारखण्ड

डीवीसी श्रमिक यूनियन ने प्रदर्शन कर विरोध जताया

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट मेन गेट के समक्ष श्रमिक यूनियन के द्वारा स्थानीय शाखा सचिव बृजकिशोर सिंह के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डीवीसी बेरमो माइंस को सीसीएल में देने के फैसले को लेकर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया गया। यूनियन के द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद एक सभा की गयी। सभा को संबोधित करते हुए शाखा सचिव बृजकिशोर सिंह, बेरमो माइंस के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मेहता एवं सचिव विमलेश कुमार ने कहा कि डीवीसी के बेरमो माइंस का कोयला काफी उच्च क्वालिटी का कोयला है जिसके उत्पादन में डीवीसी को लागत भी कम आती है। बेरमो माइंस के कोयले से बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा का डीवीसी का पावर प्लांट सुगमता से चलाया जा रहा था। इसके बाद भी बेरमो माइंस को सीसीएल को देने का फैसला अचानक से ले लिया गया। वक्ताओं ने लिये गये फैसले को तत्काल स्थगित करने की मांग की। मौके पर स्थानीय शाखा के उपाध्यक्ष रामजनम प्रसाद, कोषाध्यक्ष रुपायण मंडल, अनिल कुमार राय, सीताराम प्रजापति, सुनील कुमार, एस रमेश कुमार, संजय कुमार, उचित, हरदेव, रामेश्वर, प्रशांत कुमार सहित दर्जनों कामगार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *