झारखण्ड

स्वच्छता जागरुकता पर बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
ऊपरघाट के पलामू में स्वच्छ भारत समर इंटर्र्नशीप अभियान के तहत नेहरु युवा केन्द्र बोकारो के तत्वाधान में नावाडीह प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवक प्रेम कुमार महतो के नेतृत्व में स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाय गया। इस अभियान के शनिवार को स्कूली विधार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी पलामू के विभिन्न गली-मुहल्लों से गुजरती हुए स्थानीय मवि पहुंची। वहां पर स्वंय सेवक प्रेम कुमार महतो ने ग्रामीणों को स्वच्छता पर विस्तार से प्रकाश डाला और लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर व सडक के आसपास साफ-सफाई रखें और दुसरें को भी इसके प्रति प्रेरित करें। इस अभियान में मुख्य रुप से सरस्वती कुमारी, निशा कुमारी, आदर्श कुमार अग्रवाल, रंजित कुमार महतो, दुलारचंद रजक, संजय कुमार रजक, सुमित्रा कुमारी, रानी कुमारी, प्रवीण गुप्ता, कुंती कुमारी, शोभा कुमारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *