यूपी

हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी के खिलाफ यूपी में एफआइआर, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Share now

आशीष सिंह, लखनऊ
मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में एफ आई आर दर्ज की गई है| हालांकि उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है| य एफ आई आर सपना चौधरी द्वारा शो मैं नहीं आने पर दर्ज की गई है|
जानकारी के मुताबिक लखनऊ में सपना चौधरी के शो का आयोजन किया जा रहा था| इस शो का नाम डांडिया विद सपना चौधरी था| लोगों ने ढाई ढाई हजार रुपे ने इस शो की टिकट भी खरीदे थे| लेकिन एंड मौके पर सपना चौधरी ने शो में आने से इंकार कर दिया जबकि लगभग 5000 से भी अधिक लोग सपना चौधरी का शो देखने के लिए मौके पर पहुंच चुके थे| आशियाना थाना इलाके की स्मृति उपवन में सपना का लाइव कंसर्ट डांडिया नाइट्स विद सपना चौधरी होने वाला था| शनिवार शाम तक आयोजकों को भी इसका पता नहीं था कि सपना चौधरी वहां नहीं आएंगी|

बताया जाता है कि आयोजकों के साथ विवाद के कारण सपना चौधरी ने वहां आने से इंकार कर दिया और जनता भड़क उठी| इस दौरान शो देखने पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया और आयोजकों पर पत्थर भी बरसाए| यशो ग्लैमरस इंडिया एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित किया जा रहा था| लोगों का गुस्सा देखकर आयोजक मौके से भाग गए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *