हरियाणा

सोहना में मेट्रो लाइन लाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

सोहना, संजय राघव
सोहना में मेट्रो लाइन लाने की कवायद अब शुरू हो चुकी है l मेट्रो लाइन लाने के लिए कांग्रेस ने सोहना में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया है जिसके तहत करीब 20 हजार आदमियों के हस्ताक्षर करवाकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भेजा जाएगा ताकि सोहना को मेट्रो लाइन की सौगात मिल सके.

सोहना विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता उम्मीदवार रोहतास बेदी ने शहरों में मेट्रो लाइन लाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया है lइस हस्ताक्षर अभियान के लिए जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं वही लोग इस में भाग ले रहे हैं lरोहतास बेदी ने बताया कि बल्लभगढ़ तक मेट्रो लाइन आ चुकी है लेकिन सोहना इस समय सबसे तेज बढ़ता हुआ कस्बा है पर मेट्रो की सुविधा से वंचित है lसबसे बड़ी मांग कस्बे की यही है कि यहां पर मेट्रो लाइन सुविधा लोगों को दी जाए lइसी मांग को लेकर उन्होंने यह हस्ताक्षर अभियान चलाया है उन्होंने यह भी कहा जब भी उनके सरकार आएगी सबसे पहला काम सोहना में मेट्रो लाइन लाने का होगा जो सोहना के लिए एक बड़े विकास की बात होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *