देश पंजाब

क्रांतिकारियों की बदौलत आजाद हुआ देश, उनकी पूजा करें : किशनलाल शर्मा

जालंधर : केएल सहगल मेमोरियल ट्रस्ट में टाइनी डेल स्कूल में वार्षिक पारितोषक वितरण समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया गया. कार्यक्रम  का शुभारम्भ आरएस एस के अशोक गुप्ता ने किया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा ने सबको बधाई देते हुए कहा कि आज के बच्चे देश का भविष्य हैं. बच्चों को चाहिए कि आगे चल कर जो भी बनना है ईमानदार बनना है. देश का नाम रोशन करना है. साथ ही कहा कि पंजाब की धरती क्रन्तिकारी वीरों की धरती है. बच्चों को चाहिए कि क्रांतिकारियों की जीवनी पढ़ें. क्रांतिकारियों के चित्र घर पर रखें और उनकी पूजा करें जिनकी बदौलत देश को आज़ादी मिली है. इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वरा लघु नाटिका द्वारा बेटी बचओ बेटी पढ़ाओ और नाटक यमलोक में एक्सीडेंट से हो रही मौतों, तेज़ स्पीड और ट्रेफिक नियमों के बारे में बताया गया. बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भांगड़ा व गिद्दा पेश कर आये हुए अतिथियों का मन मोह लिया. इस अवसर पर मुख्य अध्यापिका डिंपल बंसल ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पिछले सोलह सालों से समाज के सहयोग से स्कूल चला जाया रहा है और बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जा रही है. उन्हें भारत की संस्कृति व सभ्यता के बारे में भी बताया जा रहा है.
मंच संचालन बीना अग्रवाल तथा श्रुति वारि ने किया. स्कूल के स्टाफ रेनू, रोजी, रजनी, प्रियंका, राजविंदर, रेखा, रेशमा, रिम्पी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया. इस अवसर पर बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर समनित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *