मेट्रो

स्वराज ग्रुप एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का 19 से विक्रमगढ़ अलॉट स्टेशन पर ठहराव

नई दिल्ली : रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 12471/12472, 12473/74, 12475/76 & 12477/12478 स्वराज ग्रुप एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को दिनांक 19.02.2018 से प्रयोगात्मक रूप से छ: महीने के लिए विक्रमगढ़ अलॉट स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव दोनों दिशाओं में प्रदान किया है.
रेलगाड़ी संख्या 12471/12473/12475 & 12477 एक्सप्रेस नामित दिनों में बांद्रा टर्मिनस, अहमदाबाद, जामनगर और हापा से चलने वाली स्वराज ग्रुप रेलगाड़ियां विक्रमगढ़ अलॉट स्टेशन पर सांय 05.33 बजे, जबकि इन रेलगाड़ियां की वापसी सेवा 12472/12474/12476 & 12478 श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा से नामित दिनों में चलने वाली रेलगाड़ियां सुबह 06.44 बजे विक्रमगढ़ अलॉट स्टेशन पर पहुँचेगी । इन रेलगाड़ियों को विक्रमगढ़ अलॉट पर एक मिनट का ठहराव दोनों दिशाओं में प्रदान किया जायेगा ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *