देश पंजाब

गीला रंगों से दूर रहकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जालंधर। राष्ट्रीय युवा निर्माण वाहिनी के अध्यक्ष सुशील तिवारी की ओर से इस होली पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने गीले रंगों से दूर रहकर सभी को एक पौधा लगाने को कहा। साथ ही यूं ही राष्ट्रीय युवा निर्माण वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं भी एक पौधा लगाकर होली का त्यौहार मनाया।
सुशील तिवारी ने कहा कि होली का त्योहार खुशियां और भाईचारा लेकर आता है। लेकिन कुछ लोग इसे बहुत ही गंदे तरीके से मनाते हैं। लोग रंगों की जगह पेंट और कीचड़ गोबर जैसी चीजों का प्रयोग करते हैं जो आपसी प्यार बढ़ाने की बजाय दुश्मनी की भावना को फैलाता है। उन्होंने कहा कि गीले रंगों का इस्तेमाल त्वचा के लिए हानिकारक होता है। पर्यावरण की दृष्टि से भी यह नीले रंग बहुत ही हानिकारक हैं। अतः हमें इन गीले रंगों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हर युवा यह जिम्मा उठा ले कि वह पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करेगा तो हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ और साफ सुथरा वातावरण दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा यही उद्देश्य है कि लोग पर्यावरण को नष्ट ना कर इसे बचाने के लिए आगे आए इसीलिए इस बार हमने गिले रंगों से दूर रहकर पर्यावरण हित में होली मनाने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *