खेल

चयन समिति से वेंकटेश प्रसाद का इस्तीफा, आईपीएल से जुड़ने की चर्चा

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ने जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक वेंकटेश प्रसाद पिछले करीब 30 महीने से चयन समिति के अध्यक्ष थे। उनकी चुनी हुई टीम ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनने के 1 माह बाद ही वेंकटेश प्रसाद का चयन समिति से इस्तीफा कई सवाल खड़े कर रहा है। वहीं पुलिस को दिए गए एक बयान में वेंकटेश प्रसाद ने कहा है कि वह हितों के टकराव से बचना चाहते हैं जिस कारण वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। चर्चा है कि प्रसाद आईपीएल की किसी फ्रेंचाइजी से जुड़ने जा रहे हैं। वह पहले भी आईपीएल से जुड़े रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *