यूपी

फूलपुर उपचुनाव में कांग्रेस बसपा व अन्य दलों का सपा को समर्थन सराहनीय फैसला : डिंपल यादव

लखनऊ। फूलपुर में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस बहुजन समाज पार्टी युवा अन्य दलों का सपा को समर्थन देने के फैसले को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने सराहनीय कदम बताया है।
डिंपल यादव ने एक ट्वीट कर कहा है कि समाजवादी पार्टी को फूलपुर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, पीस पार्टी व अन्य दलों ने समर्थन देने का एलान किया है। उन्होंने लिखा है कि यह फैसला सराहनीय है। डिंपल यादव की स्पीड को राहुल गांधी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से रिट्वीट किया गया है।
बता दें कि फूलपुर में होने वाले लोकसभा के उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी जैसी सपा की विरोधी पार्टी ने भी उसे समर्थन दिया है और प्रत्याशी नहीं उतारा है। इसके अलावा कांग्रेस ने भी कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। साथ ही छोटे छोटे दलों ने भी समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है। ऐसे में भाजपा के लिए यह सीट साख का सवाल बन गई है, वहीं समाजवादी पार्टी के लिए नाक का सवाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *