झारखण्ड

बोकारो थर्मल पावर प्लांट में मधुमखियों का हमला, दो इंजीनियर घायल

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के पावर प्लांट में कामगार कर रहें कामगारों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले से भगदड़ सा मच गया। मधुमक्खियों के हमले से दो इंजीनियीर बुरी तरह से घायल हो गये। घायलों को तत्काल डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक इंजीनियर की हालत गंभीर है। इस संबंध में बताया जाता है कि डीवीसी के नये प्लांट के ईएससी एरिया में रंग-रंगोन का काम चल रहा था। इस दौरान लगभग 11 बजे वहां काम रहें कामगारों पर मधुमक्खियों का झुंड अचानक हमला कर दिया। जिसमें भेल कंपनी के इंजीनियर अजीत कुमार व पावर मेक कंपनी के इंजीनियर अमन राबेर को बुरी तरह से डस लिया। मधुमक्खियों के डसने के कारण घायल हो गये। घायलों में पावर मेक कंपनी के इंजीनियर अमन राबेर की स्थिति गंभीर बनी है। डीवीसी के डॉ लक्ष्मण सोरेन ने दोनो पीड़ितों को शरीर एवं चेहरे से सैकड़ों मधुमक्खियों के सूंड निकाले और स्लाइन एवं आवश्यक दवायें दी गयी। इधर, कामगारों का कहना है कि नये प्लांट के विभिन्न एरियों चिमनी साइड, आईएसडी, पावर हाऊस, ईएसपी, व वाटर टिटमेंट प्लांट एरिया में दर्जनों मधुमक्खियों का छता है। इसकी सूचना लगातार प्रबंधक को देने के बावजूद मधुमक्खियों का छता नष्ट किया गया। कामगारों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार मधुमक्खियों ने कामगारो पर हमला किया है। इस बार मधुमक्खियों का हमला बहुत खतरनाक था। हमले के दौरान कामगार इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचायी। भागने के क्रम में कई मजदूर गिरकर मामूली रूप से घायल भी हो गये। नये प्लांट के ईएससी एरिया में अचानक भगदड़ मच गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *