झारखण्ड

दस क्विंटल जावा महुआ और दो हजार लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
बेरमो अनुमंडल के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित बरई में महुआ शराब के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में लगभग दस क्विटल जावा महुआ और दो हजार शराब मिला है। पुलिस ने यहां से दो धंधेबाज हरि साव और मुंदर साव को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अरूण कुमार शर्मा और उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सौरव तिवारी ने बताया कि सूबे के डीजीपी एमवी राव के आदेश पर बरई गांव में महुआ शराब के खिलाफ एक टीम बनाकर छापामारी अभियान चलाया गया। सूचना मिली थी कि महुआ शराब का धंधा यहां पर बड़े पैमाने पर संचालित की जा रही है। छापामारी के दौरान बरई गांव में दर्जनों अवैध महुआ शराब की भट्टियां मिली।

जहां से लगभग दस क्विटल जावा महुआ और दो हजार लीटर शराब मिला। बाद में जावा महुआ और शराब पर किरासन तेल डालकर नष्ट कर दिया गया। छापामारी के दौरान एक घर से नकली अंग्रेजी शराब के कई बोतल भी मिला। इंस्पेक्टर सौरव तिवारी ने बताया कि यहां पर महुआ शराब के अलावे नकली अंग्रेजी शराब भी खपाए जाने की जानकारी मिली है। छापामारी में जब्त ड्रम और गिरफ्तार दोनों धंधेबाजोें को उत्पाद विभाग अपने साथ बोकारो ले गयी है। इस अभियान में सअनि बिनोद कुमार पांडेय, बिनय कुमार सिंह, प्रशिक्षु सुमन कुमार, उज्जवल कुमार पांडेय सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
बरई गांव को अवैध शराब का नैहयर कहा जाता हैः अवैध शराब को लेकर बरई गांव को नैहयर कहा जाता है। यहां पर हर दिन हजारों लीटर शराब बनायी जाती है और बोकारो थर्मल, नावाडीह, फुसरो के बाजारों में खापाया जाता है। पुलिस यहां पर छापामारी करने के लिए एक माह से लगातार रैकी कर रहीं थी। इस छापामारी से धंधेबाजों के होश उड़ गए है। पुलिस की छापामारी देख धंधेबाज घर छोड़कर खिसक गए थे। दो को दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ा। ऊपरघाट के इतिहास में इतनी बड़ी कार्रवाई पहली बार थाना प्रभारी अरूण कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया गया है। लगभग ढाई से तीन घंटा तक बरई गांव में पुलिस का अभियान चलता रहा है। इस कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को चारों और बधाई दी जा रहीं है।
फोटो-गिरफ्तार धंधेबाज, बरामद ड्रम, पुलिस से उलझती महिला। छापामारी में शामिल पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *