उत्तराखंड

मां पूर्णागिरि धाम में नवरात्र के पहले दिन पहुंचे एक लाख से भी अधिक श्रद्धालु

पूर्णागिरि धाम से राजेंद्र भंडारी
पहले नवरात्र पर मां पूर्णागिरि मंदिर में भत्ते का सैलाब उमड़ पड़ा. रात 2 बजे से ही विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी. पुलिस प्रशासन, मेला मजिस्ट्रेट व मेला कमेटी को भीड़ को काबू करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी.

काली मंदिर से ही बेरिकेडिंग कर भीड़ को काबू करना पड़ा. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भुवन पांडे ने बताया कि  नवरात्र के पहले दिन करीब एक लाख से भी अधिक भक्त मां के दर्शन करने पहुंचे. दुकानों पर भारी भीड़ होने से दुकानदारों के चेहरे खिले रहे.
वहीं, कार पार्किंग फुल होने पर वाहनों को बूम से ही पहले रोकना पड़ा. मेला निजी वाहनों से आने के कारण सीधे राजमार्ग से निकल गया और रेल से मेला कम आया. रेलवे स्टेशन के अधीक्षक किशन कापड़ी ने बताया कि पहली नवरात्रि के वावजूद मेला औसत ही रह गया. इस कारण टनकपुर बाजार में व्यपारियो में मायूसी दिखाई दी वही बनबसा कैनाल में महेन्द्र नगर नेपाल सिध्द बाबा जाने के लिये बाहरी यात्रि वाहनों की भीड़ जुड़ी थी जिस कारण नेपाल के व्यापारी लोगों के चेहरे खिले थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *