India Time 24
झारखण्ड देश

अवैध संबंध में फंसा डीएसपी, जानिये कौन है…

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

बोकारो के ट्रैफिक डीएसपी सुनील कुमार रजवार अपनी पत्नी के कथित दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अवैध संबंध के आरोप में फंस गए हैं। पत्नी ने कोर्ट में शिकायत परिवाद दायर किया है। उधर, डीएसपी ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। बेरमो की कथारा ऑफिसर कॉलोनी की कृष्णा कुमारी ने बोकारो व्यवहार न्यायालय में 20 फरवरी 2018 को दायर शिकायत परिवाद में चास प्रतापपुर निवासी डीएसपी पति सुनील कुमार रजवार के अलावा पिता शशिभूषण रजवार, मां मुनिया देवी को भी आरोपी बनाया है। डीएसपी पर आरोप है कि वह रांची की एक युवती के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट करते थे। परिवाद में कहा गया है कि दहेज में 15 लाख रुपये मांग कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 19 जनवरी 2016 को डीएसपी के साथ शादी हुई थी। ऋषिकेश घूमने गए तो वहां भी मारपीट हुई। घायल होने पर अस्पताल में इलाज भी हुआ। आरोप है कि ससुराल में कृष्णा को खाने-पीने के भी लाले पड़ गए। तंग आकर कृष्णा 12 दिसंबर 2016 को मायके चली गई। कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया है। उधर, डीएसपी सुनील ने 26 फरवरी 2018 को कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। अपर सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) रंजीत कुमार की अदालत 31 मार्च को अर्जी पर सुनवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *